Farah Khan Net Worth : कहाँ से आया इतना सारा पैसा ? जाने पूरी जानकरी

फराह खान का जन्म 9 जनवरी 1965 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता कामरान खान एक स्टंटमैन से फिल्म निर्माता बने थे जबकि उनकी माता मेनका ईरानी पूर्व बाल कलाकार हनी ईरानी और डेज़ी ईरानी की बहन हैं। इस प्रकार फराह का संबंध फिल्मी परिवार से रहा है और वे फरहान अख्तर और जोया अख्तर की चचेरी बहन हैं। उनका एक भाई भी है साजिद खान जो एक हास्य अभिनेता अभिनेता और फिल्म निर्देशक हैं। फराह के माता-पिता का तलाक तब हुआ जब वह मात्र 11 वर्ष की थीं। उनके पिता की एक फिल्म की असफलता के बाद परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा जिसके परिणाम उनके पिता शराब की लत के शिकार हो गए और लीवर फेलियर के कारण उनका निधन हो गया। इन परिस्थितियों ने फराह और उनके परिवार को गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया था।

फराह खान का एजुकेशन स्तर

फराह खान ने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। उनकी डांस में रुचि माइकल जैक्सन से प्रेरित थी। उन्होंने कभी भी औपचारिक डांस प्रशिक्षण नहीं लिया, बल्कि वीडियो देखकर स्वयं ही डांस सीखा और अपना एक डांस ग्रुप बनाया। यह उनकी आत्म-प्रेरणा और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

फराह खान की करियर शुरुआत

फराह खान ने अपने करियर की शुरुआत एक कोरियोग्राफर के रूप में की। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक फिल्म जो जीता वही सिकंदर(1992) के गाने पहला नशा से मिला जिसे उन्होंने कोरियोग्राफ किया था। इस गाने की सफलता ने उन्हें फिल्म उद्योग में एक प्रमुख कोरियोग्राफर के रूप में स्थापित किया।इसके बाद फराह ने दिल से (1998) के प्रसिद्ध गाने छैय्या छैय्या को कोरियोग्राफ किया जो भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित गानों में से एक है। उन्होंने 100 से अधिक गानों को कोरियोग्राफ किया है और इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं।

फराह खान की बिदेशों में काम

फराह खान ने ना केवल हिंदी फिल्मों में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय में भी काम किया है। फराह खान ने मॉनसून वेडिंग (2001) बॉम्बे ड्रीम्स (2002) वैनिटी फेयर (2004), और मेरिगोल्ड एन एडवेंचर इन इंडिया (2007) जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। इन प्रोजेक्ट ने उन्हें टोनी अवॉर्ड और गोल्डन हॉर्स अवॉर्ड के लयाग बनाया ।

फराह खान ने अपने काम में कैसे इम्प्रूव की

कोरियोग्राफी में सफलता के बाद फराह खान ने डायरेक्टर की ओर रुख किया। उनकी पहली निर्देशित फिल्म ‘मैं हूं ना (2004) थी जिसमें शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और फराह को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।इसके बाद उन्होंने ओम शांति ओम(2007) का डायरेक्टर किया जो उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी। फराह की अन्य डायरेक्टर फिल्मों में तीस मार खान (2010) और हैप्पी न्यू ईयर (2014) शामिल हैं।

फराह खान की नेट वर्थ और संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फराह खान की कुल संपत्ति लगभग 85 करोड़ रुपये है। वह एक गाने की कोरियोग्राफी के लिए लगभग 50 लाख रुपये चार्ज करती हैं जो उन्हें भारत की सबसे महंगी कोरियोग्राफर बनाता है। इसके अलावा वह फिल्मों के डायरेक्टर और निर्माण से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। फराह खान मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान घर में रहती हैं जिसमें कई खूबसूरत कमरे और एक शानदार बालकनी है। उनके पास मर्सिडीज और हुंडई जैसी लग्जरी कारें भी हैं जो उन्हें उनके दोस्त शाहरुख खान ने गिफ्ट की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *